Woman journalist
Woman journalist murder in Afghanistan

अफगानिस्तान के जलालाबाद प्रांत में गुरुवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक महिला टीवी

पत्रकार(Woman journalist) और उसके कार चालक की गोली मार कर हत्या कर दी।

मृत पत्रकार की पहचान मलाला मैवंद के रूप में की गयी है। पत्रकार पर यह हमला जलालाबाद

में उस समय हुआ जब वह अपने कार्यस्थल की ओर जा रही थी। कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने

कार रोककर पत्रकार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और वहां से भाग निकले।

Also Read इमरान और बिल गेट्स कोरोना के खिलाफ एक साथ काम जारी रखेंगे

मैवंद एनिकास टीवी और रेडियो के लिए काम करती थीं। उनकी मां की भी कुछ बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

अफगानिस्तान में हाल के वर्षों में पत्रकारों(Woman journalist), सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनेताओं पर हमले काफी बढ़ गए हैं।

इस हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि सुश्री मैवंद अफगानिस्तान में महिला पत्रकार होने की चुनौतियों के बारे

में कई बार सार्वजनिक मंचों पर अपनी बात रख चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि हमले में मिवंद का ड्राइवर भी मारा गया है।

किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफगानिस्तान में नवंबर के मध्य से 2 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है।

मिवंद से पहले 12 नवंबर को हेलमंद प्रांत में बम विस्फोट में एक अन्य पत्रकार एलिस डेई की मौत हो गई थी।

Previous articleइमरान और बिल गेट्स कोरोना के खिलाफ एक साथ काम जारी रखेंगे
Next articleएनसीबी ने हेयरस्टाइलिस्ट और ड्रग पेडलर को दबोचा-सुशांत केस