Uttar Pradesh - National News
दलों के बीच आम सहमति बनी, उत्तर प्रदेश में महागठबंधन

National News – 2019 लोकसभा चुनाव से पहल हर तरह की रणनीति बनाई जा रहीं हैं। हालही में खबर हैं की उत्तर प्रदेश में 2019 लोकसभा से पहले महागठबंधन के लिए चार विपक्षी दलों के बीच आम सहमति बनी है।

खबरों की माने तो कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा हैं की इन चारो पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक सपा 32, कांग्रेस 8 से 10 और रालोद 3 सीट पर चुनाव लड़ सकती है। बाकी सीटों पर बसपा के चुनाव लड़ने का अनुमान है।

उपचुनाव में बसपा ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। सपा ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कैराना सीट पर उपचुनाव रालोद ने जीता था। बाकी विपक्षी दलों ने रालोद को समर्थन दिया था। 2014 में ये तीनों सीटें भाजपा के पास थी।

लोकसभा की सीटों के लिहाज से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। यहां लोकसभा की 80 सीटे हैं। बीते 2014 के चुनाव में भाजपा की अगुवाई में सत्ता पर काबिज एनडीए को 73 सीट मिली थीं। 73 में से 71 पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे।

मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस-बसपा आ सकते हैं साथ

मध्यप्रदेश में सपा और कांग्रेस की बीच बात चल रही है। उम्मीद हैं की दोनों एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं मायावती राज्य की 230 सीटों में से 50 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन पार्टी के नेता बसपा को 30 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं हैं। बताते चले की इस वर्ष के आखिर में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

Previous articleअविश्वास प्रस्ताव की जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई
Next articleन्यूजीलैंड क्रिकेट ने की घोषणा, यहां खेला जाएगा भारत के खिलाफ पहला मैच