bhopal news
शांति की अपील करने सड़को पर उतरे लोग

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही देशभर में आक्रोश का माहौल बना हुआ हैं। बीते 20 दिनों से देशभर में इसका प्रदर्शन किया जा रहा हैं। बता दे की 14 फरवरी को जवानों के खाफिले पर आतंकी हलमा हुआ था, जिसमें करीब 45 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद से ही आतंक को ख़त्म करने के लिए लोगों में काफ़ी आक्रोश देखा जा रहा हैं।

हालही में भारत ने पाकिस्तान की सर जमी पर एयर स्ट्राइक किया था।

जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इसका जमकर मुकाबला किया। और पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया था। बीते कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच युद्ध जैसा माहौल बना हुआ हैं।

बता दे की राजधानी भोपाल में भारत – पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने और युद्ध के खिलाफ नागरिकों ने इसका प्रदर्शन किया।

रविवार को बोर्ड ऑफिस चौराहा पर बड़ी संख्या में लोग इक्कठा हुए। इसमें शहर के साहित्यकार, महिलाए इसके आलावा देश के युवाओ ने भी इसमें भाग लिया। सभी लोग अपने हाथों में बैनर वा तख्तियां थामे हुए थे। जिसमें युद्ध के ख़िलाफ़ वा देश में शांति की अपील की जा रहीं थी। इतना ही नहीं बल्कि वहां मौजूद सभी नागरिकों का कहना था की किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नहीं होता। युद्ध देश को तबाह करता हैं। इसके आलावा नागरिकों ने देश में शांति की अपील करते हुए कहा की सोशल मीडिया पर किसी तरह के नफरत भरे संदेश ना फैलाए, और ना ही कोई भड़काऊ मैसेज को फॉरवर्ड किया जाए।

Previous articleचार्जर से भी हैक हो सकता है लैपटॉप प्लग-इन डिवाइसेज ने बढ़ाया रिस्क
Next articleफिल्म बदला का सस्पेंस खुला अब क्या होगा?