Rahul & Priyanka Gandhi really on 15 and 18

अहमदाबाद – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी अगले सप्ताह गुजरात आएंगी|

राहुल गांधी 15 अप्रैल और 19 अप्रैल को गुजरात में जनसभाओं को संबोधित करेंगे| 15 अप्रैल को अमरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में राहुल गांधी रैली करेंगे| कांग्रेस ने अमरेली लोकसभा सीट से गुजरात विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी को मैदान में उतारा है|

परेश धानाणी के समर्थन में राहुल गांधी अमरेली जिले के राजूला के असराणा चौराहे के निकट सभा को संबोधित करेंगे| जिसका प्रभाव अमरेली, जूनागढ़, भावनगर और जूनागढ़ लोकसभा क्षेत्रों में पड़ेगा| 16 अप्रैल को कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू गुजरात में चार जनसभाएं करेंगे| जिसमें गांधीनगर और मोडासा समेत शहर शामिल हैं|

18 अप्रैल को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार के लिए गुजरात आएंगी|

प्रियंका गांधी उत्तरी गुजरात स्थित शक्तिपीठ अंबाजी में दर्शन करने के बाद चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगी| प्रियंका गांधी अंबाजी के आदिवासी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगी| 19 अप्रैल को राहुल गांधी फिर एक बार गुजरात आएंगे और जनसभा करेंगे|

19 अप्रैल को राहुल गांधी सीधे सूरत हवाई अड्डे पर आएंगे, जहां से बारडोली निर्वाचन क्षेत्र के बाजीपुरा गांव में दोपहर एक बजे रैली को संबोधित करेंगे|

जिसके बाद राहुल गांधी दाहोद में जनसभा करेंगे| जिसका असर दाहोद, पंचमहल और छोटा उदेपुर पर होगा| दाहोद के बाद राहुल गांधी उत्तरी गुजरात में पाटण जिले के सिद्धपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे| राहुल और प्रियंक गांधी के अलावा अन्य प्रचारकों के भी जल्द गुजरात में कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं|

Previous articleपहले 6 घंटे में 41 फीसदी मतदान-ओडिशा
Next articleमीनाक्षी लेखी ने राहुल के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की