State Women's Commission
State Women's Commission issued notice to Minister Bisahulal Singh

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के विवादित बयान पर राज्य महिला आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मंत्री सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की पत्नी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी।

राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता शर्मा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया है कि इंदौर के विवेक खंडेलवाल ने मंत्री बिसाहू लाल के बयान की शिकायत की। इस शिकायत के आधार पर मंत्री सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ज्ञात हो कि बीते रोज मंत्री ने अनूपपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान पर बाद में मंत्री की सफाई भी आ गई थी।

बिसाहू लाल सिंह उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और कमल नाथ की सरकार गिराई थी। बिसाहू लाल अब अनूपपुर से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर विश्वनाथ सिंह हैं।

Previous articleबेंगलुरु स्थित मेडटेक स्टार्टअप ने एक उद्यम पूंजी के नेतृत्व में $ 1.5 मिलियन का प्री-सीरीज ए फंड जुटाया है।
Next articleत्योहारों पर किया अलर्ट,प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लॉकडाउन भले चला गया है, लेकिन वायरस नहीं गया है।