सदन में पार्टी के नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इस बिल को जन विरोधी बताते हुए कहा कि इससे समाज के एक वर्ग में अविश्वास पैदा होगा।
राजीव रंजन

ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड ने सदन का बहिष्कार किया।

इससे पूर्व सदन में पार्टी के नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इस बिल को जन विरोधी बताते हुए कहा कि इससे समाज के एक वर्ग में अविश्वास पैदा होगा।
ललन सिंह ने अपने भाषण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राजकुमार सिंह और सांसद निशिकांत दुबे को टोकाटोकी करने पर चुप कराया।

सबसे पहले टोकने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नाम लेकर ललन सिंह ने कहा कि गिरिराज बाबू आपका एजेंडा है, और परमानेंट चलाते रहते हैं।

निशिकांत ने विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद की तरफ इशारा करते हुए कुछ कहा था उस पर ललन सिंह ने कहा कि वकील हैं, मालूम है। हम लोग बहुत लम्बी लड़ाई साथ लड़ रहे थे तो आप उस समय कहां थे, कहीं और घूम रहे थे। निश्चित रूप से ललन सिंह का इशारा चारा घोटाले और अन्य घोटालों की तरफ था जब वे और रविशंकर प्रसाद कंधे में कंधा मिलाकर लालू यादव के शासन काल में लड़ाई लड़ रहे थे। निशिकांत दुबे उस समय राजनीति में भी कहीं नहीं थे।

Previous articleमंत्री श्री शर्मा ने द्वारा एमप्‍लाईज फेडरेशन कार्यालय का उद्घाटन
Next articleराहुल बोस से दो केलों का 442 रुपए वसूले