Tulsi Silawat won
Bharatiya Janata Party (BJP) candidate Tulsi Silavat defeated his nearest rival Premchand Guddu of Congress by more than 53 thousand votes

मध्यप्रदेश के सांवेर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू को 53 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया।


श्री सिलावट को कल देर रात तक चली मतगणना के दौरान 129676 और श्री गुड्डू को 74412 वोट मिले। यहां कुल 212817 मतदाताओं ने मतदान किया। भाजपा को 60़ 93 प्रतिशत और कांग्रेस को 35़ 90 प्रतिशत वोट मिले। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के विक्रम सिंह गहलोत को 2135 मत मिले। चौथा स्थान 1984 मतों के साथ यहां नोटा का रहा। शेष 10 प्रत्याशियों को महज 2335 मत मिले हैं।


इससे पहले मंगलवार को सुबह 8 बजे से यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रारंभ हुई मतगणना देर रात सवा एक बजे तक चली। लगभग 17 घंटों में 28 चक्रों में 380 ईएवीएम में दर्ज मतों की गणना की गई।
जितेंद्र प्रशांत
वार्ता

Previous articleविश्व में 65 फीसदी लोग कोरोना मुक्त हुए
Next articleकैगिसो रबादा के सिर सजी पर्पल कैप