Sanjay Singh & yogi

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली के लिये यूपी की योगी सरकार जिम्मेदार है

इसलिए सीएं योगी आदित्यनाथ को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। यह आरोप आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुलंदशहर में सांप्रदायिक हिंसा का हवाला देते हुये लगाया है। सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘योगी के राज में उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। क़ानून का राज, जंगलराज में तब्दील हो चुका है। योगी से प्रदेश नहीं संभल रहा, उनको अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।’

उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक हिंसा और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुये कहा वोट

सत्ता और नफ़रत की राजनीति के लिए आज फिर भाजपाईयों ने दो हिंदुओं की हत्या करा दी, भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं। सिंह ने भाजपा पर देश को ‘तालिबान’ बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुये लोगों को आगाह किया भाजपा से सावधान वरना नहीं बचेगा हिंदुस्तान। बुलंदशहर जिले में हिंसक भीड़ की हिंसा में एक पुलिस अधिकारी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुये सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश के जांबाज पुलिस अधिकारी सुबोध सिंह की शहादत को नमन, शहीद सुबोध सिंह ने हिंसा, नफ़रत और उपद्रव रोकने में अपनी जान गंवाई। उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा कि दंगाई सोच रखने वाले योगी के हाथों में प्रदेश कैसे सुरक्षित रहेगा।

Previous articleजूता छिपाने की रस्म में परिणीति ने की थी 3.5 करोड़ की मांग, मिले सिर्फ 5 लाख
Next articleसर्दी के दिनों में करे एक्सर्साइज, नहीं होगी सर्दी