शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर घायल
इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आउच'।

बालीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म ‘पानीपत’ के सेट पर शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनके माथे पर चोट लगी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चोट की फोटो शेयर किए है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आउच’। इस फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए अर्जुन कपूर काफी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए वह कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर घुड़सवारी करते हुए भी नजर आए। कुल मिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि इस फिल्म के रोल से अर्जुन कपूर अपने फैंस का दिल जीत लेंगे।

अक्सर अर्जुन कपूर के गंजे होने की रिपोर्ट्स सुर्खियों में रहती हैं

क्योंकि वह टोपी लगाए नजर आते हैं। यहां तक कि उनके जिमिंग सेशन के विडियो और तस्वीरों में भी उनका सिर ढका रहता है। दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन कपूर ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके छिपे हुए हेयरस्टाइल की झलक मिलती है। फिल्म ‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर के अलावा संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हारे, कृति सनोन प्रमुख भूमिका नजर में आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर है।

Previous articleमसाज पार्लर पर रेड कर भोपाल पुलिस ने देह व्यापार का किया भंडाफोड़
Next articleनहीं मिलेगी यूनिफॉर्म, मिलेंगे 600 रुपए मामला स्ररकारी स्कूलों के बच्चों की यूनिफार्म के