Breaking news
Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda got married!

“Marriage” बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 30 मार्च 2023 को शादी कर ली है। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सात फेरे लिए। शादी समारोह में करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।

कृति खरबंदा ने अपनी शादी के लिए पिंक रंग का लहंगा चुना। लहंगे में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पिंक रंग का चूड़ा, नथनी, मांग टीका और गले में बड़ा सा हार पहना था। कृति ने लहंगे के साथ अपनी जूलरी गोल्डन रंग पेयर की थी।

पुलकित सम्राट ने ग्रीन रंग की खूबसूरत कढ़ाईदार शेरवानी पहनी थी और मैचिंग का शेहरा भी सिर पर सजाया हुआ था। पुलकित ने बाएं हाथ में स्टोन रिंग भी डाली थी। पिंक और ग्रीन रंग के जोड़े में पुलकित और कृति की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

कपल ने अपनी शादी की चार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में कपल का फुल पोज और दोनों खिलकर हंस रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में कृति अपने सईयां पुलकित के माथे को चूम रही हैं। तीसरी तस्वीर में पुलकित कृति को मंगलसूत्र पहना रहे हैं। वहीं, चौथी तस्वीर में कपल शादी कर जा रहा है और रिश्तेदार उनपर फूल बरसा रहे हैं।

Previous articleगौतम अडानी पर रिश्वतखोरी का आरोप: क्या यह उनके साम्राज्य का अंत होगा
Next articleक्या विक्की जैन शार्क टैंक इंडिया के जज होंगे