इटारसी जंक्शन
बीच सफर में रुकवाई ट्रैन बची महिला की जान

आए दिन ट्रैन की लेट लतीफी देखने को मिल रहीं हैं

जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। ट्रैन के इंतज़ार में कई बार यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ जाती हैं। ऐसे अभी तक कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमे तबीयत बिगड़ने के कारण कई यात्रियों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन सही समय में इलाज मिल जाए तो जान बचाई भी जा सकती हैं। हालही में एक मामला सामने आया हैं जहा एक महिला की बीच सफर में जान बचाई गई।
दरअसल 25 मई को बेंगलुरु-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री सफर कर रहीं थी जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। लोग समझ पाते तब तक महिला की हालत गंभीर हो गई। लेकिन उस ही ट्रैन में सफर कर रहीं एक महिला डॉक्टर ने बताया गया की इनको अटैक पड़ा हैं। जिसके बाद ट्रैन को इटारसी जंक्शन पर रुकवाया गया और फ़ौरन महिला का इलाज किया गया जिसके बाद उसकी जान बच गई।
बता दे की ट्रैन का इटारसी पर कोई स्टॉप नहीं था लेकिन महिला डॉक्टर के कहने पर ट्रैन को इटारसी पर रुकवाया गया। और सही मौके पर इलाज मिल जाने से महिला जी जान को बचाया जा सका। महिला यात्री राजधानी एक्सप्रेस में बैंगलोर से झांसी की यात्रा कर रही थी।
Previous articleलगातार बढ़ते पेट्रोल और डीज़ल के दामों में हुई आज कटौती
Next articleआम आदमी की खुशी पर फिरा पानी, मात्र 1 पैसे की हुई थी पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कटौती