girlfriend

ईरान में एक प्रेमी जोड़े को शॉपिंग मॉल में लोगों की भीड़ के सामने सगाई करना बहुत महंगा पड़ गया। ईरान के उत्तरी शहर अरक के एक मॉल में प्रपोज करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक भीड़ के सामने अपनी प्रेमिका को अंगूठी पहना रहा है।

जमीन पर गुलाब की पंखुड़ियों से दिल बना हुआ है और आसपास लाल और सफेद रंग के गुब्बारे पड़े हैं।

जब महिला व्यक्ति को हां कहती है तो उसका पार्टनर उसे गले लगा लेता है। उनके आसपास खड़े लोग भी खुश दिखाई दे रहे हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद पुलिस वहां पहुंच कर रंग में भंग डाल देती है। पुलिस ने दोनों को इस्लामी सिद्धांतों का उललंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।


ईरान के इस्लामिक कानूनों के तहत कोई व्यवक्ति सार्वजनिक रूप से किसी को प्रपोज नहीं कर सकता।

डिप्टी पुलिस कमांडर महमूद खालाजी ने बताया जोड़े को जनता की मांग पर कस्टडी में रखा गया। इन्हें इसलिए भी हिरासत में लिया गया, क्योंकि इनके ऐसा करने से पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा मिलता है। उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब बहस हो रही है। कुछ लोग इसे सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ लोग गलत बता रहे हैं।

Previous articleशेयर बाजार में तेजी बरकरार
Next articleआरबीआई पर जबरन थोपा नोटबंदी का फैसला- चिदंबरम