महेंद्र सिंह धोनी
इंग्लैंड दौरे से पहले दुर्गा मंदिर पहुंचे माहि

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हालही में झारखंड के देवड़ी में स्थित दुर्गा मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे।

आईपीएल 11 जीतने के बाद कप्तान कूल अपने घरपर परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। कुछ समय के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जा रहीं हैं। ऐसे में इंग्लैंड दौरे जाने से पहले माहि दुर्गा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। बता दें कि इस मंदिर में धोनी स्कूल के दिनों से आ रहे हैं। कई महत्वपूर्ण मुकाबलों से पहले उन्हें वहां देखा गया है।
मंदिर पहुंचते ही उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए। मंदिर के बहार उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ धोनी के नाम की गूंज उठी। हर कोई उनके साथ एक यादगार पल कैमरे में क़ैद करना चाहता था। लेकिन सुरक्षा कारणों से धोनी वहां ज्यादा देर नहीं रुके।
Previous article13 कोच की सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलेगी भोपाल से झांसी-ग्वालियर के बीच
Next articleपाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ संबंध को लेकर बोली अर्शी खान