hot sunny day
New Delhi: A mirage seen on Rajpath on a hot sunny day in New Delhi

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धूपभरी रही और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का औसत तापमान है। मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को बादल छाने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।

बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

–आईएएनएस

Previous articleएयरटेल इन ग्राहकों को दे रहा है फ्री 1000 जीबी बोनस डेटा
Next articleआईपीएल-12 – कोटला में हैदराबाद से भिड़ेगी दिल्ली