(सेंचुरियन)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे अधिक छक्के लगाने के वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं। धोनी ने तीसरा छक्का मारते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले टी-20 में विकेटकीपिंग करते हुए धोनी ने अबतक 44 छक्के लगाये हैं जबकि बटलर का रिकॉर्ड 43 छक्के लगाने का था हालांकि विश्व में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अफानिस्तान के मोहम्मद शहजाद के नाम है, बटलर ने 86 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम ने 58 छक्के लगाये हैं। इस मैच में धोनी अपने पुराने अंदाज में नजर आये और अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 28 गेंदों में ही चार चौके और तीन छक्के लगाये।
Previous articleट्रंप ने ‎शिक्षकों को भी हथियार रखने का सुझाव ‎दिया
Next articleनीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द