पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर किया हमला

M.P News- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कल पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की इस साल अंत में होने वाले विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। ये चर्चा उन्होंने कल बुरहानपुर में की।

दरअसल कांग्रेस की समन्वय यात्रा को बुरहानपुर लेकर गए दिग्विजय सिंह ने इस बात का खुलासा किया।

और पत्रकारों से बात करते हुए कहा की में विधानसभा का चुनाव नहीं लडूंगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री का चयन निर्वाचित विधायक करेंगे,

कांग्रेस में पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर चुनाव लड़ने की परंपरा नहीं है।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और मोदी

को असफल प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उन्हें ना तो ठीक से इतिहास और ना ही भूगोल का ज्ञान है।

Previous articleकुलदीप यवाद के पंजे ने इंग्लैंड का तोड़ा दम, भारत की पहली टी20 जीत
Next articleगो-एयर के विमान में आई खराबी, 160 यात्रियों की बची जान