भारत की पूनम यादव ने वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया है। पूनम ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में यह पदक जीता है। पूनम ने कुल 222 किलोग्राम (स्नैच में 100 किलोग्राम, क्लीन ऐंड जर्क में 122 किलोग्राम) किलो वजन उठाया। यह इन खेलों में भारत का पांचवां और कुल सातवां पदक है।
पूनम ने स्नैच के पहले प्रयास में 95 किलो वजन उठाया, वहीं दूसरे में उन्होंने 98 और तीसरे प्रयास में 100 किलो भार उठाया। इंग्लैंड की सारा डेविस 217 किलो (स्नैच में 95 किलोग्राम और क्लीन ऐंड जर्क में 122 किलोग्राम भार उठाया।) फिजी की अलोपोनिया वाईवाई ने 216 किलोग्राम (स्नैच में 100 किलोग्राम, क्लीन ऐंड जर्क में 116 किलोग्राम) भार उठाया। पूनम ने 2014 में हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 63 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था।

पूनम 222 किलो के साथ बढ़त पर थीं। इंग्लैंड की सारा डेविस ने क्लीन ऐंड जर्क के अपने आखिरी प्रयास में 128 किलोग्राम भार उठाने का प्रयास किया लेकिन वह ऐसा नहीं कर पायीं। अगर वह ऐसा कर लेतीं तो पूनम को सिल्वर से संतोष करना पड़ता।

Previous articleहीना को रजत गोल्ड कोस्ट – मनु ने अपने पहले ही राष्ट्रमण्डल खेलों में जीता स्वर्ण
Next articleफारुख : कश्मीर के लिए आजादी कोई विकल्प नहीं