National News – मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास आज उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब सुबह करीब 7:30 बजे गोखले रोड ओवरब्रिज का स्लैब गिर गया।

इस हादसे में करीब 5 लोगों के घायल होने की खबर हैं। बताया जा रहा है की एक शख्स को मलबे से निकाला गया। इस हादसे के बाद वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से ठप हो गई।

पुलिस का कहना है कि हादसा भारी बारिश की वजह से हुआ है। शहर के कई इलाकों में सोमवार शाम से बारिश हो रही है।

बता दे की ये ओवरब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है। इस हादसे के बाद यातायात पर भी काफी असर पड़ा हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ईस्ट से वेस्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे बिसलेरी जंक्शन, तेली गली, सुर्वे चौक, अंधेरी सब-वे और एसवी रोड से आवाजाही कर सकते हैं। ब्रिज गिरने की वजह से इस पर बिछे वायर टूट गए है।

खबरों की माने तो करीब 5 घंटे तक अंधेरी से चर्चगेट की ओर लोकल ट्रेनें बंद रह सकती हैं। इसके साथ ही बांद्रा, दादर और मुंबई सेंट्रल से निकलने वाली लंबी दूरी की पैसेंजर्स ट्रेनों का वक्त बदला जा सकता है।

जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। बता दे की कल शाम से ही मुंबई के कई इलाको में भारी बारिश हो रहीं हैं। जिसके चलते अंधेरी, हिंदमाता, कोलाबा और सांताक्रूज में पानी भरा हुआ हैं। पानी भरे होने के कारण इसका असर यातायात पर भी पड़ा है।

 

Previous articleसांसद राव उदय प्रताप सिंह ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
Next articleइस दिन देखा जाएगा 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण