मदर्स डे पर मां की हैवानियत
मदर्स डे पर मां की हैवानियत,पुत्र की हत्या

रांची ( Mother’s Day)मदर्स डे पर आज दुनिया भर में मां की ममता का गुणगान किया जा रहा है, इस बीच रांची से मदर्स डे पर एक मां की हैवानियत भी सामने आयी है। मां ने टांगी से वार कर चार साल के अबोध बच्चे की जान ली, वहीं पति की भी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गयी।


रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह घटना सामने से एक मां की हैवानियत ने हर किसी को सकते में डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सुषमा गुड़ियां नामक महिला मौके से फरार हो गयी है। बताया गया है कि महिला ने शनिवार की देर रात को ही घटना को अंजाम दिया और सुबह लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस वक्त मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची, उस वक्त पति की सांस चल रही थी, तुरंत उसे अस्पताल में भर्त्ती कराया गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां उसकी मौत हो गयी।


सूत्रों के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद ये घटना हुई। सुषमा पर जुनून इस कदर सवार था कि घर मे रखे साबल और टांगी से उसने अपने पति और बच्चे पर लगातार कई बार वार किया, जिससे बच्चे की मौत घर मे ही हो गयी। लुकस राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और विवाद की वजह पति का पत्नी पर शक था।

जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। वार्ड पार्षद आनंद मूर्ति सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले सुषमा ने अपने बच्चे के साथ कुएं में कूदकर जान देने की भी कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटना की जांच कर रही है।

Previous articleCovid -19 Turkey में 1,35,569 और Iran में 1,04,691 मामले
Next article70 हजार के पार हुए कोरोनावायरस संक्रमित, इनमें से 23 हजार से अधिक महाराष्ट्र में