कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक में हैं। कर्नाटक में जन-आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजापुर शहर में एक हाफ मैराथन रेस को हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ रविवार सुबह छह बजे बीजापुर शहर में ‘वृक्षाथन 2018’ हाफ मैराथन रेस को हरी झंडी दिखाई। कन्नड़ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी इस मौके पर मौजूद थीं। राहुल गांधी ने इस अवसर पर जींस और टी-शर्ट पहन रखा था। इस दौड़ में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। हर साल यह दौड़ वृक्षों की रक्षा और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देने के लिए आयोजित कराई जाती है।

राहुल गांधी कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मैराथन के बाद राहुल जमखंडी के बैराज से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बागलकोट जाएंगे। यहां लगभग 20 साल बाद बांध में कृष्णा नदी का पानी फिर से भरा जा रहा है। इस मौके पर 15 हजार महिलाएं आज यहां पूजा करेंगी। इसके बाद में राहुल एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Previous articleअभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन -कार्डिएक अरेस्ट की वजह से
Next articleश्रीदेवी के शोक में डूबा बॉलीवुड आज 11 बजे होगी अंत्येष्टि