भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने अपने पहले ही राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण जीतकर एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। मनु ने चौथे दिन महिलाओं के 10मीटर एयर पिस्टल इवेंट में यह स्वर्ण जीता। वहीं भारत की ही अनुभवी निशानेबाज हीना सिद्धू ने रजत हासिल किया। मनु का सामना अधिक अनुभवी निशानेबाजों से था। मनु ने 240.9 का स्कोर हासिल किया जो एक नया रेकॉर्ड है। वहीं सिद्धू ने उन्होंने वहां से शानदार वापसी की और 234 अंकों के साथ रजत पदक मेडल जीता।
फाइनल में दोनों निशानेबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। जब मुकाबला कड़ा होता जा रहा था तब उन्होंने 10, 10.3, 10.6 और फिर 10.9 अंक लेकर खुद को सिद्धू और ऑस्ट्रेलिया की एलेने गालिबोविच से आगे कर लिया। एलेने 214.9 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। भाकर का आखिरी शॉट 10.4 था और इसी के साथ उन्होंने पदक पक्का किया। इस बीच हीना ने भी अपना संयम बनाए रखा। वह एक समय छठे स्थान पर थीं और अन्य प्रतिद्वंद्वी एक-एक करके बाहर होती जा रही थीं पर सिद्धू ने 10.3, 10.2 के निशाने लगाकर खुद को पदक की दौड़ में बनाए रखा। भाकर ने अपने अभी तक के छोटे से करियर में कई मुकाम हासिल कर लिए हैं।
Previous articleआखिरी मिनट में पाकिस्तान ने किया गोल मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा
Next articleभारत की पूनम यादव ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण जीता