बेंगलुरु 19 अप्रैल – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज जोर देकर कहा कि अगर कर्नाटक के लोगों को अगर केंद्र की नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से लाभ हासिल हैं तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देना चाहिये।
डॉ. सिंह आज भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा के साथ शिवामोगा जिले के शिकारीपुर में उनके नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ होंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा श्री सिद्दारामैया की सरकार पिछले पांच वर्षों में प्रदेश किसानों, महिलाओं ओर पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ लक्षित समूहों तक नहीं पहुंचे थे और राज्य में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 25 समर्थकों की मौत पर कहा कि कांग्रेस सरकार के राज्य में हिंदू भी सुरक्षित नहीं हैं।
पिछले पांच वर्षों के दौरान 3000 किसानों के द्वारा आत्महत्या करने का जिक्र करते हए उन्होंने कहा प्रदेश में इस तरह बड़े पैमाने पर किसानों की आत्महत्याओं के मामले देश के अन्य राज्यों में कहीं भी अनदेखा नहीं किया गया।
उन्होंने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं, किसानों और पिछड़े वर्गों के लिए चलायी गयी विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए
कहा इन में से किसी भी योजना को प्रदेश सरकार ने ठीक ढंग से लागू नहीं किया।
उन्होंने कहा जब सिद्दारामैया सरकार ने 1600 मेगवाट ऊर्जा परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया जिसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की येदियुरप्पा सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे।
उप्रेती दिनेश
वार्ता
Previous articleईरान में आतंकवादी हमले में छह मरे
Next articleजनता की शिकायतों का निस्तारण समय पर किया जाए: योगी