नरोत्तम मिश्र
बने रहेंगे अपने पद पर नरोत्तम मिश्र।

(नरोत्तम मिश्र )अब बने रहेंगे अपने पद पर

जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र के खिलाफ साल 2008 में पेड न्यूज का आरोप लगाया गया था की उन्होंने पेड न्यूज पर खर्च की गई रकम को अपने चुनावी खर्च में नहीं दर्शाया।

जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। इसके बाद 2009 में उन पर इस संबंध पर कार्रवाई की गई थी। और चुनाव आयोग ने नरोत्तम मिश्र को 3 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्‍य घोषित कर दिया था।

जिसके बाद आज उनको दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के फैसले को खारिज कर दिया है। जिसके बाद अब वो अपने पद पर बने रहेंगे और चुनाव भी लड़ सकेंगे।

Previous articleब्राजील में बाल पोर्नोग्राफी पर सैकड़ों गिरफ्तार
Next articleमोदी की कश्मीर यात्रा से पहले सुरक्षा चुस्त