M.P News – प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ सोमवार को हड़ताल पर चले गए हैं। दरअसल सातवें वेतनमान सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर ये हड़ताल की गई हैं।

इस हड़ताल में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। इस हड़ताल के बाद मरीज़ो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं इस हड़ताल के बीच ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में हंगामा की स्थिति बन गई। इतना ही नहीं बल्कि इंदौर के एमवाय अस्पताल पर गेट के सामने नारेबाजी कर विरोध किया गया हैं।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भी स्थिति बगड़ती जा रहीं हैं। मरीजोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों को छोड़कर यहां का पूरा मेडिकल स्टाफ इस हड़ताल में शामिल है।

बताया जा रहा हैं की यह हड़ताल दो दिनों तक करीब 3-3 घंटे की रहेगी। इस हड़ताल के बाद लैबों में लंबी लंबी लाइन लग गई है। पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी व अन्य लैबों में जांच का काम रुक गया है। वहीं इमरजेंसी की सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

जानकारी के मुताबकि ये हड़ताल फ़िलहाल अभी दो दिनों की हैं। लेकिन अगर स्टाफ की मांगो को पूरा नहीं किया गया तो 23 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

 

Previous articleमोदी सरकार की सभी योजनाएं रहीं नाकाम – मल्लिकार्जुन खड़गे
Next articleतेल कंपनियों ने फिर बढ़ाए दाम, पेट्रोल – डीज़ल हुआ महंगा