नयी दिल्ली 25 अप्रैल भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अप्रैल की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं-
1654 – यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
1755 – रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828 – यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1920 – आधुनिक काल के एक महान् भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन का निधन।
1929 – इंग्लैंड से भारत की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान पूरी हुई।
1959 – क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962 – पहली बार एक अमरीकी अंतरिक्ष यान ने चांद की सतह को छुआ।
1974 – माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
1975 – सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
1986 – एकीकृत रूस के चेरनोबिल में परमाणु हादसा।
1999 – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
2004 – ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।
2006 – भारत और उज़बेकिस्तान ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2007 – जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक दो अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
2008 – अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।
2010 – बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया।
रवि दिनेश जितेन्द्रवार्ता
Previous articleSanju is releasing on 29 june 2018
Next articleयौन शोषण के मामले में आसाराम सहित तीन दोषी