juice - Beauty Tips
बीमारियों के अलावा ये जूस आपकी त्वचा में लाता हैं निखार

Beauty Tips – जीवन में तंदुरुस्त कौन नहीं रहना चाहता। आज के समय हर कोई चाहता हैं की वो फिट हो, तंदुरुस्त हो इसके अलावा गुड लुकिंग हो।

माना जाता हैं की आपकी सेहत अच्छी तो जीवन अच्छा। लेकिन अगर आपकी सेहत ही ठीक ना हो तो जीवन का कोई मतलब नहीं रह जाता। ऐसे में ज़रूरी हैं की आप हमेशा तंदुरुस्त {Healthy} रहें। तंदुरुस्त और सेहतमंद रहने के लिए आपको फ्रूट्स, जूस इसके अलावा प्रोटीन से भरी चीज़ो का उपयोग करना होगा। तब जाकर आप कही सेहतमंद होंगे।

वैसे अपने जूस पीने के फायदे तो सुने ही होंगे। लेकिन आज हम जो आपको जूस के फायदे {Juice Benifits} बताने जा रहें हैं।

वो शायद अपने ना सुने हो। रोजाना एक ग्लास जूस का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। रोज़ एक ग्लास जूस के सेवन से आप बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा आपको कई बीमारियों में जूस फ़ायदा भी पहुँचता हैं।

लेकिन फ़िलहाल आप सभी सोच रहें होंगे की जूस पीने के ऐसे कौन से फायदे हैं जो हमने नहीं सुने।

तो चलिए आपको बता देते हैं की जूस पीने से आपकी बीमारिया तो ठीक होती ही हैं। इसके साथ साथ जूस पीने से आपको कई तरह के ब्यूटी फायदे {Beauty Benifits} भी होते हैं। सुन कर थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन अगर आप रोज़ एक ग्लास जूस का सेवन करेंगे तो आपको ये फायदे पहुंच सकते हैं।

यहां जानिए कौन से जूस से आपकी ब्यूटी को क्या फायदे होते हैं।
संतरे का जूस

संतरे का जूस

संतरे का जूस आपको कई तरह के फायदे दे सकता हैं। संतरे के जूस में सिट्रिक एसिड मौजूद होता हैं। जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट कर सनबर्न से भी छुटकारा दिलाता हैं। साथ ही चेहरे के रिंकल्स कम करने में भी मददगार साबित होता हैं। रोजाना संतरे का जूस ना सिर्फ आपके मूड को फ्रेश करता हैं। बल्कि इससे स्किन चेहरे के एक्ने भी ठीक होते हैं, कॉम्प्लेक्शन और स्किन टेक्सचर बेहतर होता हैं।

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस पीना हर किसी की बात नहीं। चुकंदर का जूस पीने में लोगों की जान निकल जाती हैं। लेकिन ये जान निकल देने वाला जूस ही आपके लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। चुकंदर का जूस में आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। ये जूस भी आपके खून को साफ़ रखने में कारगर होता हैं। और इसी वजह से स्किन पर दाने जैसे पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्याएं नहीं होती। अगर आपको ये जूस पीने की आदत नहीं हो तो आज से ही आदत डाल लें। और महसूस करें इसके फायदे।

अनार का जूस

juice

अनार खाने से सेहत को बहुत फायदे होते हैं। इसी तरह से यह चेहरे के लिए भी कई तरह से फायदेमंद हैं। इससे स्किन में कसाव आता हैं और चेहरे की नई सेल्स बनती हैं। यानी स्किन से एजिंग गायब होती हैं और आप जवां दिखते हैं।

गाजर का जूस

गाजर का जूस

कहा जाता हैं की गाजर का जूस आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता हैं। इसका जूस पीने से एक्ने, रिंकल्स और पिगमेंटेशन में राहत मिलती हैं। इसके जूस पीने से आपकी त्वचा में निखार आता हैं। और त्वचा में निखार इसलिए आता हैं क्योंकि ये जूस आपके खून को साफ़ करता हैं।

मौसंबी का जूस

मौसंबी का जूस

मौसंबी का जूस एक ऐसा जूस हैं जो हर जगह हर कौने में पाया जाता हैं। अक्सर लोग इसे पीना पसंद करते हैं। अगर आपको नहीं पसंद तो आज से इसको अपनी आदत में डाल ले। क्योंकि मौसंबी के जूस से भी स्किन को बहुत फायदे होते हैं। बता दे की इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सीमौजूद होता हैं। जो आपकी स्किन को इंफेक्शन से प्रोटेक्ट करते हैं. यानी इस जूस के नियमित सेवन से स्किन पर किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं होता। इसके अलावा ये जूस आपके खून को भी साफ़ करने में मददगार साबित होता हैं। बता दे की खून साफ़ हो जाने से पिंपल्स और एक्ने जैसी परेशानियां दूर रहती हैं।

 

 

Previous articleदोपहर 12 बजे Amazone और Mi.com पर शुरू होगी Redmi 6A की बिक्री
Next articleनहीं थम रहा राफेल डील को लेकर घमासान