पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bhopal Crime news– राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में विवाहिता द्वारा पति से विवाद के बाद घर में फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने की घटना सामने आई है।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरु कर दर है। पुलिस टीम ने बाताया कि घटनास्थल की छानबीन के दोरान कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई सुराग नही मिला है, जिससे खूदकूशी के कारणो का खूलासा हो सके। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के बाद परिजनों के हवाले करते हुए कारणों की जांच की जा रही है। थाना पुलिस के अनुसार पम्मी जयसवाल पति अशोक कुमार जयसवाल (42) लालघांटी नयापुरा में बनी कांग्रेस नेता कैलाश मिश्रा की मल्टी में किराए से रहती थी। इस मकान में महिला परिवार सहित करीब 20 दिन पहले ही रहने आई थी।

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि अपार्टमेंट के सामने ही वह किराना दुकान चलाता है।

उनके दो बेटे हैं, बीती दोपहर को दोनों कोचिंग गए हुए थे। बाद मे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अशोक घर में खाना खाने आए थे, इस दोरान वहां उनका पम्मी से मामूली विवाद था। बताया गया है कि जिस फ्लैट में अशोक और पम्मी शिफ्ट हुए हैं, उसका किराया 14 हजार रूपए है।

पम्मी इतने महंगे फ्लैट में किराए से नहीं रहना चाहती थीं। उनका कहना था, कि इतने में स्वयं का मकान फायनेंस करा लिया जाए। किराए की रकम की जगह ईएमआई भर दी जाएगी। जबकि अशोक ने उन्हें बताया था कि किश्त कम से कम 20 हजार रूपए से अधिक की होगी। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और अशोक कुछ देर में घर से निकल गए।

बीते भारंत बंद के दौरान उन्होंने दुकान खोली थी, ओर कुछ देर में उन्होंने दुकान को बंद किया और साढ़े 6 बजे करीब घर पहुंचे। जहां गेट अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब गेट नही खूला तब उन्होंने किसी तरह दरवाजे को खोला और अंदर गये, जहॉ उन्हे पत्नी का शव पंखे पर बने फंदे पर झूलता नजर आया।

इसके बाद उन्होने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद में पुलिस ने शुरुआती छाबनीन के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कारणो की जांच कई बिदुंओ पर की जा रही है। वही मृतका के परिजनो के ब्यान भी दर्ज किये जायेगे ओर जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Previous article80 हजार कंपनियों ने सरकार को लगाई करोड़ों की चपत
Next articleमुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत 68 जोड़ों के विवाह संपन्न