Bhopal Samachar – गुरुवार को दो दिन के प्रवास पर मध्यप्रदेश के भोपाल में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आ रहें हैं।

इस दौरान को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव की यह प्रदेश यात्रा अपनाई जाने वाली रणनीति तैयार किए जाने को लेकर हो रही है। बता दे की वो कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से भी मुलाकात करेंगे और शुक्रवार को उनके घर पर लंच करेंगे। साथ ही अखिलेश यादव पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी से मिलने उनके निवास पर भी जाएंगे।

चुनावी गठबंधन को लेकर हो सकती हैं महत्वपूर्ण चर्चा आज

गुरुवार को कमलनाथ और यादव के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पहले ही कह चुके हैं कि आगामी चुनाव में कांग्रेस समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करेगी। जानकारी के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा करेंगे।

 

Previous article820 फीट गहरी खाई में जा गिरी बस, 14 लोगों ने गवाई जान
Next articleकितना फायदेमंद साबित हो सकता हैं पानी में नमक डालकर पीना, जाने यहां