National News – उत्तराकाशी जिले में चंबा के पास ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर गुरुवार सुबह एक हादसा हो गया। इस हादसे में रोडवेज बस 820 फीट (250 मीटर) गहरी खाई में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में करीब 14 लोगों ने अपनी जान गवा दी। जबकि 18 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इन 18 लोगो में से करीब 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रहीं हैं। इस बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। यह बस भटवाड़ी से हरिद्वार जा रही थी।

इस हादसे के बाद तुरंत त्रिवेंद्र रावत सरकार ने रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर बुलाया। इसकी मदद से घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। साथ ही मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया।

वहीं, घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की मजिस्ट्रेट जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बताते चले की आज से 18 दिन पहले भी इस ही तरह का हादसा हुआ था। पौड़ी गढ़वाल जिले के धूमाकोट में ओवरलोडेड बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी थी। इस बस में करीब 60 लोग सवार थे जबकि बस की क्षमता करीब 28 – 30 लोगों की थी। इस हादसे में भी करीब 48 लोगों की मौत हुई और 12 जख्मी हुए थे।

चंडीगढ़-मनाली हाइवे बंद

हिमाचल प्रदेश के मनाली के बरान नाले में बुधवार तड़के बादल फटने से चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर 6 गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गईं। मौसम विभाग ने चंड़ीगढ़, पंजाब और हरियाणा में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर, गुजरात के कल्याणपुर में 24 घंटे में 12 इंच बारिश हुई। बाढ़ के चलते अमरेली में राज्य परिवहन की बसों की 473 ट्रिप रद्द करनी पड़ीं। जूनागढ़, अमरेली, मांगरोल, खंभालिया, गोंडल, उपलेटा, धोराजी में भारी बारिश हुई। गुजरात के 7 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

 

Previous articleकमजोरी के कारण रतलाम मंडल में गुड्स ट्रेन के लोको पायलट की मौत
Next articleप्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात करने आ रहें हैं अखिलेश यादव