भाजपा ने हमेशा छल कपट गुमराह कर सत्ता पाने की कोशिश की है
भाजपा ने हमेशा छल कपट गुमराह कर सत्ता पाने की कोशिश की है

लोकतंत्र पर उसका कभी विश्वास नहीं रहा कांग्रेस सरकार अंगद की पाँव की तरह मजबूत


Bhopal- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा का कभी भी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रहा है। उसने हमेशा छल-कपट, षड़यंत्र साजिश और लोगों को गुमराह कर सत्ता हथियाने की कोशिश की है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले 15 साल में कांग्रेस पार्टी तीन अविश्वास प्रस्ताव भाजपा सरकार के खिलाफ लाई।

इन पर सदन में चर्चा न हो और भाजपा उसके नेता बेनकाव न होने पाए इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा ने साजिश रची कांग्रेस विधायक दल के उपनेता को अपने घिनौने हथकंडों से अपनी तरफ मिलाया। श्री सिंह ने कहा कि इसी तरह तीसरे अविश्वास प्रस्ताव को भी सभी लोकतांत्रिक परंपराओं और विधायिका के नियम कायदों को दरकिनार करके चर्चा नहीं होने दी।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का असली चरित्र ही यही है।


अजय सिंह ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेता अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने ई.वी.एम. मशीनों और अन्य कुत्सित प्रयासों से सत्ता में आने के जो सपने पाल रखे थे उसे प्रदेश की जनता ने मुँहतोड़ जवाब दिया है। श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सत्ता में न आ पाने की वजह से डिप्रेशन में चले गए है येन-केन प्रकारेण वे अपना डिप्रेशन दूर करने के लिए सत्ता में आने की हर घिनौनी कोशिशें कर रहे हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार अंगद के पाँव की तरह मजबूत और स्थिर है। भाजपा ने पिछले एक साल में जितनी भी कोशिशें की और असफल हुए हैं उसी तरह यह प्रयास भी उनका असफल हो गया है। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने का जो सपना शिवराज देख रहे हैं उससे खुद भाजपा दो फाड़ हो गई है। शिवराज विरोधी खेमा भाजपा की हार के लिए उन्हें ही जिम्मेदार मानता है।

Previous articleमंत्री आरिफ अकील ने सुश्री मेघा परमार को कोज़िअस्को पर्वत फतह करने पर दी बधाई
Next articleइरफान की फिल्म के लिए आलिया कैटरीना अनुष्का आईं साथ