मंत्री आरिफ अकील ने सुश्री मेघा परमार को कोज़िअस्को
मंत्री आरिफ अकील ने सुश्री मेघा परमार को कोज़िअस्को

Bhopal News- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने युवा पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार और शोभित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊँचे पर्वत कोज़िअस्को फतह करने पर बधाई दी है। सीहोर निवासी सुश्री परमार और श्री शर्मा कोज़िअस्को पर तिरंगा फहराने वाले मध्यप्रदेश के पहले महिला और पुरुष हैं।

श्री अकील ने शुभकामना संदेश में कहा है कि सीहोर जिले की बेटी ने देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। खराब मौसम और कठिन बाधाओं को पार कर पर्वत के शिखर पर तिरंगा फहराना गौरव की बात है।

Previous articleकमलनाथ सरकार को घेरने के लिए दिग्गज नेताओं ने बनाई रणनीति
Next articleभाजपा ने हमेशा छल कपट गुमराह कर सत्ता पाने की कोशिश की है – अजय सिंह