Rakesh Singh - BJP State President
राकेश सिंह ने कांग्रेस पर किया वार

BJP State President – सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहां की इस बार भी हम भारी बहुमत से जीतेगी और चौथी बार सरकार बनाएगी।

उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहां की लोग सच्चाई जानते हैं। वह भाजपा के कामों को फॉलो करने का प्रयास करती हैं। साथ ही जनता में भ्रम फैलाने का काम करती हैं।

उन्होंने मीडिया से बात चीत के दौरान बताया की कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को जंबूरी मैदान में आयाेजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के अलावा केंद्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इसका भूमिपूजन 3 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन किया जाएगा।

उन्होंने बताया की महाकुंभ के लिए कार्यकर्ताओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी होंगे और बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख से ऊपर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसमें भाग लेंगे।

इसके लिए 17 सितंबर को एक साथ बूथ स्तर पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। राकेश सिंह ने कहां की पूर्व की तरह इस बार जनआशीर्वाद यात्रा का समापन कार्यकर्ता महाकुंभ में नहीं होगा। यह चुनाव तक जारी रहेगी।

इसके बाद उन्होंने दावा किया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को बांटे गए जूते-चप्पलों में कैंसर पैदा करने वाला रसायन नहीं हैं। बेवजह इस मामले में भ्रम पैदा किया जा रहा है।

 

Previous articleभारत में जल्द लांच होने जा रहीं हैं यह शानदार बाइक्स
Next articleभारतीय पूर्व कप्तान धोनी पर बनी विवाद की स्थिति