Dhoni- Former Captain
धोनी पर लगा आरोप सरकारी खर्च पर शिमला में रहेंगे

Former Captain – भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय विवाद की स्थिति में घिर गए हैं।

दरअसल धोनी इस समय अपने परिवार के साथ शिमला में हैं। जहां उन पर आरोप लगाया गया हैं की धोनी सरकारी खर्च पर शिमला में रहेंगे। और एक निजी कंपनी के विज्ञापन की शूटिंग करेंगे।

जहां प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुखविंदर सिंह का आरोप है कि धोनी को राज्य अतिथि का दर्जा देना दूसरे खिलाड़ियों का अपमान हैं। इस से पहले धोनी को हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य अतिथि का दर्जा दिया हैं। जिसके बाद सुखविंदर सिंह ने इस बात पर सवाल खड़े किए हैं।

वहीं हिमाचल सरकार में मंत्री विपिन परमार का कहना है कि धोनी एक महान खिलाड़ी हैं।

उन्होंने देश के लिए बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है, इसलिए हिमाचल सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह धोनी का पूरा सम्मान करें और उन्हें सुरक्षा तथा सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता सुखविंदर सिंह के आरोप का जवाब देते हुए कहां हैं की यदि कोई दूसरा खिलाड़ी भी हिमाचल आएगा तो उसे पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस बीच, कांग्रेस ने मांग की है कि खुद धोनी को प्रदेश सरकार की सुविधाएं लेने से इन्कार कर देना चाहिए। फिलहाल इस मामले में अब तक पूर्व कप्तान धोनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली हैं।

 

Previous articleभारी बहुमत से जीत कर चौथी बार सरकार बनाएगे – राकेश सिंह
Next articleराजधानी दिल्ली बारिश से हुई बेहाल, सड़को पर जलभराव की स्तिथि