Bollywood's evergreen actor Rishi Kapoor passed away
Bollywood's evergreen actor Rishi Kapoor passed away

बालीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानदारी दी। अमिताभ ने लिखा कि इस खबर से वह टूट गए हैं।

ऋषि कपूर के निधन पर पीएम से लेकर कई राजनेताओं ने जताया शोक

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर ऋषि (Rishi Kapoor)कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया। कैंसर से लड़ रहे ऋषि कपूर को लेकर कल रात खबर आई थी कि सांस लेने में परेशानी के कारण उनको एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक दिन पहले अभिनेता इरफान खान और अब ऋषि की मौत की खबर आने से देश सन्न रह गया है। इसके बाद तेजी से प्रतिक्रिया देने में राजनेताओं के रिएक्शन आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुआयामी, प्रिय और जीवंत। ऐसे थे ऋषि कपूर जी। वह टैलेंट के पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनसे अपनी बातचीत को याद करूंगा, खासकर हमेशा सोशल मीडिया पर। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में उत्साही थे। उनके निधन से दुख हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के मेरी प्रति संवेदना। ओम शांति।

कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर कपूर की मृत्यु पर दुख जाहिर किया।

उन्होंने लिखा- भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी विशाल प्रशंसकों के साथ, उन्हें बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा- ऋषि कपूर आप एक लीजेंड्री एक्टर थे।

आपके निधन के साथ एक युग समाप्त हुआ है, लेकिन आपकी गर्मजोशी ऑनस्क्रीन हमेशा के लिए जीवित रहेगी। कपूर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और मैं दुनिया भर के लाखों प्रशंसकों के साथ इस दु: ख में शामिल होता हूं।

केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपने अनमोल अंदाज और अदाकारी से अपने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। कितना भयानक नुकसान हुआ है। शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्हें बहुत याद किया जाएगा।

उनकी आत्मा को शांति मिले! भगवान उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को शक्ति दे! राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ऋषि कपूर के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। वह हर भारतीयों के दिल और दिमाग में हमेशा एक स्टार बने रहेंगे। स्क्रीन पर अपनी अदाकारी से लाखों लोगों को खुश करने वाला आनंद तुलना से परे है। मेरी प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले, ओम शांति।

Previous articleइरफान खान के निधन पर पीएम मोदी बोले, सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए ये एक क्षति
Next articleपुणे में 12 घंटे में कोरोना के आए 127 नए मामले