Congress MLA Siddharth Kushwaha
case has been registered against Congress MLA Siddharth Kushwaha

मध्य प्रदेश के सतना जिले में लॉक डाउन के दौरान निषेधाज्ञा 144 का उल्लंघन कर धरना प्रदर्शन करने पर कांग्रेस विधायक सिद्घार्थ कुशवाहा (MLA Siddharth Kushwaha) और अन्य सात नामजद के अलावा कई दीगर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई है।

कोलगवां के थाना प्रभारी मोहित सक्सेना ने बुधवार को बताया है कि सिद्घार्थ कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ नई बस्ती में मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर रहे थे। लॉक डाउन है( Lock down )और निषेधाज्ञा 144 लागू है। इन लोगों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया जिसके चलते इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

सक्सेना के अनुसार विधायक सिद्घार्थ कुशवाहा व सात अन्य लोग नामजद है जबकि कई अज्ञात हैं। इनके खिलाफ धारा 188, 259, 270 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Previous articleCovid -19 उत्तर प्रदेश में कोरोना से चौथी मौत
Next articleकोरोना से इटली के ओलंपियन एथलीट की मौत