मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित तीन राज्यों की सरकारों ने सोमवार को शपथ ली।

मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजस्थान में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने शाम को शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उपस्थित होकर शपथ दिलवाई। राहुल गांधी सबसे पहले राजस्थान पहुंचे जहां करीब 11 बजे शपथ ग्रहण सामारोह हुआ।

राज्यपाल कल्याण सिंह ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात राहुल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। छत्तीसगढ़ में प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शपथ दिलाने रवाना हुईं। मध्यप्रदेश का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक रहा क्योंकि यहां पर 20 से भी ज्यादा विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर आये। यह सभी दल महागठबंधन के नेता हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने करीब दोपहर 2.30 बजे कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। यह शपथग्रहण कार्यक्रम भोपाल के प्रसिद्ध जंबरी मैदान में आयोजित किया गया, जाहं पर लाखों की संख्या में जनता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

18वें मुख्यमंत्री बने कमलनाथ


कमलनाथ मप्र के 18वें मुख्यमंत्री हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 28 नंवबर को मतदान हुआ था। परिणाम 11 दिसंबर को आए। कमलनाथ को 13 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल के नेता चुना गया। 14 दिसंबर को उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए विधिवत सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

Previous articleअगले चार साल 9-10 फीसदी रह सकता है होटल उद्योग का विकास
Next articleजब तक कमलनाथ को सीएम पद से हटाया नहीं जाता मेरा अनशन जारी रहेगा- तजिंदर बग्गा