MLA Alpesh thakor

अहमदाबाद – गुजरात कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है, जिसकी रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं| कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि मौजूदा युवा नेतृत्व उनकी उपेक्षा कर रहा है| कांग्रेस से नाराज नेताओं में पाटण से विधायक अल्पेश ठाकोर भी शामिल हैं|

कांग्रेस के युवा नेता अल्पेश ठाकोर की नाराजगी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ ठाकोर नेताओं की एक बैठक हुई| जिसमें गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी, पाटण के पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर, बलदेव ठाकोर और अल्पेश ठाकोर के बीच बंद कमरे में एक घंटे तक चर्चा हुई|

कांग्रेस के वरिष्ठ ठाकोर नेताओं ने अल्पेश ठाकोर को समझाने के साथ ही पार्टी फोरम में पेशकश करने की नसीहत दी है|

अल्पेश ठाकोर का सार्वजनिक रूप से पार्टी विरोधी बयानबाजी से बचने को कहा गया है| इससे पहले कांग्रेस से नाराज अल्पेश ठाकोर ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में अपने कड़े तेवर बताए और कहा कि वह कांग्रेस से नहीं बल्कि उसकी व्यवस्था से नाराज हूं|

Previous articleकर्जमाफी से बिगड़ रही है क्रेडिट कल्चर – रिजर्व बैंक गवर्नर
Next articleआलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने का फैसला रद्द