Congress MLA Arif Masood
Bhopal samachar Congress Market closed at 11 pm in Bhopal MLA Arif Masood

भोपाल में रात 11 बजे बाजार बंद कराए जाने से जनता परेशान, कांग्रेस विधायक ने उठाया मुद्दा

Bhopal Samachar- प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा थोपे गए जबरिया आदेश से आमजन मुश्किल में है। श्रम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए रात 11 बजे दुकानें बंद करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। दोहरे मापदंड वाली ये व्यवस्था तत्काल बंद की जानी चाहिए।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Congress MLA Arif masood ) ने मंगलवार को विधानसभा में ये बात कही। उन्होंने रात 11 बजे बाजार बंद कराए जाने के नियम को दोहरा मापदंड करार देते हुए इसे श्रम कानून के विपरीत बताया। मसूद ने कहा कि भोपाल में प्रशासन द्वारा रात 11 बजे दुकानें बंद कराई जा रहीं हैं। जिससे दुकानदारों, आमजन, विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों समेत सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरिफ मसूद ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा श्रम कानून का उल्‍लंघन भी किया जा रहा है जबकि इस कानून में रात 12 बजे तक दुकानें खोलने का लिखित नियम है। लेकिन उसको ना मानते हुए प्रशासन द्वारा रात 10 बजे से ही दुकानें बंद कराने पुलिस प्रशासन के लोग आ जाते हैं। इससे छोटे व्‍यापारी जिनका रात का कारोबार ही होता है इस वजह से उन्‍हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Previous articleलाड़ली बहना योजना: मोहन सरकार पर जीतू पटवारी का तंज, महिलाओं के वोट की जरुरत नहीं?
Next articleतीन दिवसीय जश्न, होगी उर्दू की बात, कई आयोजन से सजेगी राजधानी