कांग्रेस के एग्जिट पोल में भी एनडीए आगे

यूपीए को तमिलनाडु, केरल और पंजाब में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद भाजपा जहां जश्न में है तो वहीं विपक्ष इसे सिरे से ख़ारिज किए जा रहा है | हालही में कांग्रेस ने अपना एग्जिट पोल जारी किया है | जिसके अनुसार, भाजपा 200 से नीचे तक सिमट जाएगा और एनडीए 230 सीटों तक पहुंच जाएगा, वहीं, कांग्रेस अकेले 140 सीटों पर जीत दर्ज करने का अनुमान है | इसके तहत, कांग्रेसी सूत्रों के अनुसार, पार्टी के सर्वे में यूपीए 195 से अधिक सीट जीत रहा है | पार्टी के इस आंतरिक सर्वे के हिसाब से देखा जाए तो कांग्रेस को उम्मीद है कि यूपीए तमिलनाडु, केरल और पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करेगी |

वहीं, कांग्रेस बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड और हरियाणा में भी बेहतर प्रदर्शन दिखा सकती है |

इसके तहत, कांग्रेस का कहना है कि यूपीए बिहार में 15, महाराष्ट्र में 22-24, तमिलनाडु में 34, केरल में 15, गुजरात में 7, कर्नाटक में 11-13, पश्चिम बंगाल में 2, मध्य प्रदेश में 8-10, हरियाणा में 5-6, राजस्थान में 6-7 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है |

इसके अलावा यूपीए उत्तर प्रदेश में 5, दिल्ली में 2, पंजाब में 9, चंडीगढ़ की सीट, छत्तीसगढ़ में 9, ओडिशा में 2, तेलंगाना में 2, जम्मू-कश्मीर में 2, हिमाचल प्रदेश में 1, गोवा में 1, झारखंड में 5, उत्तराखंड में 2, पूर्वोत्तर के राज्यों में 9-10, असम में 6, अरुणाचल प्रदेश में 1, मेघालय में 2 और नगालैंड में 1 सीट पर जीत दर्ज करने की आशंका है |

Previous articleराहुल गांधी -डरे नहीं आप सत्य के लिए लड़ रहे है
Next articleराहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- फर्जी एग्जिट पोल से निराश न हों