अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण

अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण


लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के बाद जारी हुए एग्जिट पोल से लगभग ये तय हो गया की मोदी सरकार एक बार फिर सत्ता में आ रही हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने अपने कार्यकर्ताओ का हौसला बुलंद किया था। उन्होंने कहा था कि इस नतीजों से निराश न हो, आपकी और कांग्रेस पार्टी की मेहनत रंग लाएगी।

राहुल गांधी

इसके बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ”अगले अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

मालूम हो कि एग्जिट पोल के नतीजों के बाद विपक्ष ने ईवीएम पर दोष देना शुरू कर दिया हैं।

विपक्ष को डर है की ईवीएम के साथ छेड़छाड़ कर नीतिजो को पलटा जा सकता हैं। वही इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस, तेदेपा, तृणमूल और बसपा समेत 22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। विपक्ष ने मांग की कि वीवीपैट का मिलान वोटों की गिनती शुरू होने से पहले हो, ना कि बाद में। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- अगर विधानसभा क्षेत्र के चुने गए 5 पोलिंग स्टेशनों में कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है तो सभी पोलिंग स्टेशनों पर 100% वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाए।

Previous articleइंदौर हत्याकांड पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस ने आरोपी की भाजपा नेता संग तस्वीर जारी की -राउंडअप
Next articleकांग्रेस ने जारी किया अपना एग्जिट पोल