मध्यप्रदेश में कोरोना मरीज
मध्यप्रदेश में कोरोना मरीज साढ़े 43000 के करीब

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े 43 हजार के करीब पहुंच रहा है। वहीं मौतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटों में कुल 796 मरीज सामने आए। कुल मरीजों की संख्या 43 हजार 414 हो गई है। सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में 157 मरीज सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या अब 9414 हो गई है। वहीं भोपाल में 68 मरीज बढ़े और कुल संख्या 8139 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। राज्य में बीते 24 घंटों में 16 मरीजों की मौत होने से कुल संख्या 1081 हो गई है। इंदौर में अब तक 341, भोपाल में 237 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं बीते 24 घंटों में 570 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 32405 मरीज स्वस्थ हुए हैं और सक्रिय मरीज 9928 हैं।

Previous articleबेंगलुरु में शाम 6 बजे के आसपास पोस्ट किया था और पोस्ट के 3 घंटे में तेजी से दंगे भड़के
Next articleमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को