khabar aaj ki
Atrocities and Justice: What will happen after political allegations in Delhi

“Delhi” दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज हम यहां तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के महिलाओं पर अत्याचार एवं हमलों का विरोध कर रहे हैं। जिस तरह ममता बनर्जी अपने नेता शेख को बचा रही हैं, उसी तरह अरविंद केजरीवाल अंकुश नारंग को बचा रहे हैं। सचदेवा ने केजरीवाल की पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग पर भी कार्रवाई की मांग की है, जिसने एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लीलता की।

उल्लेखनीय है कि संदेशखाली कांड के मास्टरमाइंड शाहजहां शेख को पुलिस ने बुधवार रात 55 दिन के बाद गिरफ्तार किया। उस पर महिलाओं के यौन शोषण और लोगों की जमीन कब्जाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने शेख को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

Previous articleकैथल में छात्रों ने बस का शीशा तोड़ा, जाम लगाया
Next articleमासूम की चीखें! होमवर्क भूलने पर प्रिंसिपल की हैवानियत