Dr. Kafeel Khan of Gorakhpur has been arrested on charges
Dr. Kafeel Khan arrested

उत्तरप्रदेश डीजीपी ने कहा- न्यायिक प्रक्रिया के तहत ‎किया गिरफ्तार

Lucknow – अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में विवादित बयान देने के आरोप में गोरखपुर के डॉ. कफील खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) ने कफील को मुंबई से बुधवार रात गिरफ्तार किया। कफील खान को गिरफ्तार करने के लिए यूपी एसटीएफ लगाने पर सवाल उठ रहे हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी हुई है। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि डॉक्टर कपिल को ‎विवा‎दित बयान देने की वजह से गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

हम लोग उनको ट्रैक कर रहे थे। एसटीएफ को यह काम दिया गया था।

जब हमें पता चला कि वह मुंबई में है तो हमारी टीम ने वहां गिरफ्तार किया। पूरी न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी हुई है और उन्हें अलीगढ़ लाया जाएगा। मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। यूपी में अगला डीजीपी कौन होगा, इस पर ओपी सिंह ने कहा ‎कि मैं कुछ नहीं बोलूंगा यह राज्य सरकार का अपना विशेषाधिकार है। डॉक्टर कफील खान ने पिछले साल 12 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान विवादित बयान दिया था। इसके बाद से अलीगढ़ पुलिस उन्हें तलाश रही थी।

Previous articleभारत की एकजुटता के लिए महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने की आवश्यकता – मुख्यमंत्री कमल नाथ
Next article80 हजार कंपनियों ने सरकार को लगाई करोड़ों की चपत