atal behari vajpayee - Ex - Prime Minsiter -
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबियत नाजुक

Ex – Prime Minsiter – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लंबे आरसे से बीमार चल रहें हैं।

वह पिछले 9 साल से बीमार हैं। साल 2009 में वाजपेयी की तबीयत बिगड़ गई। उस दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी। जिसके के बाद कई दिन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, बाद में वह ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं इसके बाद कहा गया कि अटलजी लकवे के शिकार हैं। इस वजह से वह किसी से बोलते नहीं थे। बाद में उन्हें स्मृति लोप हो गया। उन्होंने लोगों को पहचानना भी बंद कर दिया।

बता दे की अटलजी को यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के चलते 11 जून को एम्स में भर्ती किया गया था।

अब खबर हैं की उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। दरअसल रात एम्स ने अटलजी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया। इसमें बताया गया कि उनकी तबियत काफी बिगड़ गई। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इस खबर के बाद लगातार लोगों का वाजपेयी जी से मिलने का सिलसिला लगा हुआ हैं। सुबह 6.30 बजे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। वहीं इस से पहले बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एम्स पहुंचे थे। इतना ही नही बल्कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी उनसे मिलने पहुंचीं। इसके बाद पीयूष गोयल, सुरेश प्रभु, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और अश्विनी कुमार चौबे भी एम्स गए।

 

Previous articleआदर के साथ लोगों को सड़कों पर रोका, लहराया तिरंगा
Next articleदबंग किरदार में रणवीर सिंह की अपील, बोले अगर महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं रुके तो…..