Rally - Farmer Protest
सड़कों पर उतरे देश के किसान, मोदी सरकार पर किया वार

Farmer’s Protest – दिल्ली की सड़कों पर आज देश के किसान और मजदूर मोदी सरकार के खिलाफ उतरे हैं।

महंगाई, न्यूनतम भत्ता, कर्जमाफी समेत कई बड़े मुद्दों को लेकर आज किसान और और मजदूर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध कर रहें हैं। बता दे की किसान अपनी मांगों को लेकर रामलीला मैदान से संसद मार्ग तक के लिए मार्च कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद जताई जा रहीं हैं की किसान-मजदूरों के इस मार्च में विपक्षी दलों के कई नेताओं के शामिल होने की भी संभावना हैं। वामपंथी दल सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी भी इस मार्च में हिस्सा ले सकते हैं।

किसानों और मज़दूरों का गमोडी सरकार पर जमकर गुस्सा फूटा। मार्च में मौजूद किसानों ने कहा है कि चुनाव तो आते-जाते हैं, लेकिन सरकार की नीतियां गलत हैं।

मोदी सरकार को किसानों, मजदूरों और गरीबों को लेकर अपनी नीतियों को बदलना चाहिए। बता दे की मोदी सरकार के खिलाफ उतरे इन किसानों और मज़दूरों की मांग हैं की रोज बढ़ रही कीमतों पर लगाम लगाई जाए और खाद्य वितरण प्रणाली की व्यवस्था को ठीक किया जाए। मौजूदा पीढ़ी को उचित रोजगार मिले और सभी मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी भत्ता 18000 रुपया प्रतिमाह तय किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने मांग की हैं कि मजदूरों के लिए बने कानून में मजदूर विरोधी बदलाव ना किए जाएं।

किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू हों, गरीब खेती मजदूर और किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए। इसके अलावा किसानों ने कहां की खेती में लगे मजदूरों के लिए एक बेहतर कानून बने। मजदूरों को ठेकेदारी प्रथा से छुटकारा मिलना चाहिए। भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों से जबरन उनकी जमीन न छीनी जाए। इन सभी मांगो को लेकर किसानों ने जमकर मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोला हैं। हालांकि अब देखना होगा की किसानों के इस विरोध पर मोदी सरकार किस तरह इसको लेती हैं। और किसानों द्वारा मांगो को पूरा किया जाता हैं या नहीं देखना अभी बाकि हैं।

 

Previous articleभारत समेत दुनिया भर में पसंद किया जा रहा हैं, पाकिस्तानी सीरियल
Next articleमलाइका अरोरा की अदाओं को देख कर आप हो जाएंगे दीवाने, करेंगे “हैल्लो-हैल्लो’’