Sushma Swaraj pass away
Former Foreign Minister Sushma Swaraj pass away

भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj )का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।

सुषमा स्वराज दिसंबर 2016 से ही बिमार चल रही है।

उन्हें लंबे समय से डाइबिटिज है। बाद में उनकी किडनी फेल हो गई थी, जिसके बाद सुषमा स्वराज की किडनी की ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई।

सुषमा स्वराज की तबीयत खराब होने के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अभी AIIMS पहुंचे हैं।

बता दें कि सुषमा स्वराज ने स्वास्थ्य कारणों से ही मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई थीं।

उन्‍होंने विदेश मंत्री के तौर पर बड़ी भूमिकाएं निभाईं। विदेश में फंसे भारतीय लोगों के परिजनों ने कई बार उनको ट्वीट कर मदद मांगी और हर बार लोगों की मदद के लिए वह आगे आईं। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में इमरजेंसी के दौरान अपने राजनीति करियर की शुरुआत करने वाली सुषमा स्‍वराज ने वर्ष 1977 में हरियाणा से विधायक निर्वाचित हुई थीं।

Previous articleइमरान खान ने पुलवामा जैसी एक और घटना की चेतावनी दी
Next article1912 डायल करें और विद्युत संबंधी शिकायतें दर्ज करने हेतु विकल्प चुनें