12 घंटे तक मॉडल युवती
रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवती समेत परिवार को बचाया

Bhopal Samachar – भोपाल के मिसरोद इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक मॉडल लड़के ने करीब 12 घंटे तक मॉडल युवती और उसके परिवार को बंधक बनाए रखा।

दरअसल पूरा मामला ये था की मॉडल लड़का जिसका नाम रोहित बताया जा रहा हैं। वो एक समय मुंबई में मॉडलिंग किया करता था।

जहां ये मॉडल युवती भी थीं। मॉडलिंग के दौरान ही इन दोनों की दोस्ती हुई और रोहित इस युवती से एक तरफा प्यार कर बैठा। इस के साथ ही वो युवती से शादी करना चाहता था। रोहित अगलीढ़ का रहने वाला है। हालही में वो युवती भोपाल अपने घर वापिस लौटी थीं। तभी रोहित भी भोपाल आ पंहुचा और उसको परिवार समेत उस ही के घर में करीब 12 घंटे तक बंधक बनाए रखा।

इस आरोपी को बहार निकलने के लिए पुलिस ने कई बार युवक से बात करने की कोशिश की। लेकिन वो नहीं माना। जिसके बाद रेस्क्यू के लिए हाईड्रोलिक क्रेन का सहारा लिया गया।

एसपी और एसडीएम इसके जरिए ऊपर गए और खिड़की से बात कर लड़के को मनाया। शाम करीब 7.30 बजे पुलिस युवक और युवती को बाहर निकालने में कामयाब हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के हाथ और पैर में चोट आई है। वह बीएसएनएल के पूर्व एजीएम की बेटी है। एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि पुलिस ने अंदर जाने की कोशिश की तो लड़के ने एक एसआई पर कैंची से हमला कर दिया था। उसके पास एक कट्टा और चाकू भी था।

पुलिस से वीडियो कॉल के जरिए की बात

रोहित दिनभर वीडियो कॉलिंग के जरिए मीडिया से बात करता रहा। रोहित ने एक वीडियो में आरोप लगाया- पुलिस ने कमरे में घुसकर मारपीट की। चाकू और डंडों से हम दोनों पर हमला किया। युवक का दावा है कि वह गुरुवार रात 11.30 बजे कमरे में आया। उधर, युवती के परिवार का कहा कि युवक 7 बजे कमरे में घुसा था। बताते चले की उसने पानी, मोबाइल चार्जर और कॉटन मांगा, जो उसे बाल्टी के जरिए दिया गया। इसके बाद उसने विक्ट्री साइन और कलाई दिखाई।

रोहित के पुलिस के सामने राखी शर्त

शर्त में उसने पुलिस से कहा की कि जब तक उसके पिता नहीं आते, वो दरवाजा नहीं खोलेगा। इधर इस बात का पता लगते ही आरोपी रोहित के पिता अलीगढ से भोपाल के लिए रवाना हुए। इसबीच, एक वीडियो कॉल में लड़की नजर आई। रोहित ने दावा किया था कि लड़की ठीक है और दोनों ने शादी के लिए स्टाम्प पेपर साइन कर चुके हैं।

लड़की ने कराया था छेड़छाड़ का केस दर्ज

फरवरी में लड़की ने रोहित के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ की शिकायत मिसरोद थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अगले ही दिन उसे जमानत मिल गई थी।

Previous articleशुक्रवार को भी शेयर बाजार में रहीं तेज़ी, सेंसेक्स अभी भी 36000 के पार
Next articleदो दिन के दौरे पर पीएम मोदी आज पहुंचेंगे उत्तरप्रदेश