जब्‍त की कुलदीप बिश्‍नोई की 150 करोड़ की बेनामी संपत्ति
जब्‍त की कुलदीप बिश्‍नोई की 150 करोड़ की बेनामी संपत्ति

आयकर विभाग ने हरियाणा के कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पिछले दिनों बिश्‍नोई के ठिकानों पर हुई छापेमारी में आयकर विभाग ने उनकी 200 करोड़ की काली संपत्ति का पता लगाया था।

अब इनकम टैक्‍स विभाग ने उनकी 150 करोड़ की बेनामी संपत्ति को जब्‍त कर लिया है। इसके तहत विभाग की ओर से यह गुरुग्राम के होटल को सीज किया गया है। कार्रवाई दिल्‍ली आयकर विभाग की बेनामी प्रोहिबिशन यूनिट की ओर से की गई है।

जानकारी के अनुसार यह बेनामी संपत्ति ब्राइट स्‍टार होटल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से है।

इस कंपनी में 34 फीसदी शेयर एक फ्रंट कंपनी के नाम पर हैं, जो ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (बीवीआई) में रजिस्‍टर्ड है। साथ ही यह संयुक्‍त अरब अमीरात से ऑपरेट होती है। जांच में सामने आया है कि ये बेनामी संपत्ति कुलदीप बिश्‍नोई और चंदर मोहन की है।

Previous articleSupreme court में चिंदबरम के पक्ष में दलील दे रहें अभिषेक मुन संघवी और कपिल सिब्बल
Next articleआज कैबिनेट की बैठक में कश्मीर पर बड़ी घोषणा कर सकते हैं मोदी