कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत गरीब एवं असहाय और निर्धन व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराना सकारात्मक सोच और मानव सेवा को अर्पित-समर्पित सेवाभाव ही मानव सेवा की पहचान होती है।

आज इस पुनीत कार्य के लिए आई.टी.सी. कंपनी द्वारा नगर निगम की दीनदयाल रसोई को 01 लाख 65 हजार रुपये की खाद्य सामग्री एवं सी.बी.आई. भोपाल द्वारा 01 लाख 02 हजार रुपये की राशि गरीब और असहाय व्यक्तियों को भोजन आदि उपलब्ध कराने के लिए दी गई।


इस मानव सेवा और आपदा के समय समर्पित सेवा से उन तमाम बेसहारा और गरीब व्यक्तियों को इस महायुद्ध के दौरान मदद मिलेगी। उपलब्ध सामग्री में 03 टन आटा, 10 हजार बिस्किट पैकेट सहित अन्य वस्तुएं आई.टी.सी. कंपनी के प्रमुख निपुण जैन और भगवान सिंह जसोना ने नगर निगम आयुक्त विजय दत्ता को उपलब्ध कराई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी.के. वर्मा ने बताया कि सभी बड़ी एफ.एम.सी.जी कंपनी से लगातार बात की जा रही है उनको आम जनता की मदद के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा सी.बी.आई. भोपाल के राजेन्द्र सिंह ने निगम आयुक्त विजय दत्ता से भेंट कर सी.बी.आई. भोपाल की ओर से 01 लाख 02 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त विनोद कुमार शुक्ल भी उपस्थित थे।

Previous articleजापान में कोविड-19 को लेकर आपातकाल घोषित
Next articleराज्यपाल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोष में दिए 10-10 लाख