M.P News – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अपनी जनआशीर्वाद यात्रा लेकर घूम रहें हैं। जो कल दमोह जिले के पटेरा और हटा पहुंची।

सीएम शिवराज ने कल अपनी यात्रा वहा शुरू की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करने का कोई भी मौका अपने हाथ से नहीं जाने दिया। उन्होने कहा की हम गरीबी हटाने के लिए निकले हैं और गरीबी खत्म करके ही दम लेंगे। मप्र में कांग्रेसियों को कदम नहीं जमाने देना है। उन्होंने कहा की पिछले 60 वर्ष में कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया। सालों से कांग्रेस नारा लगाती रही, गरीबी हटाओ। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अभियान चलाया, मगर गरीबी नहीं हट पाई, वे स्वयं ही हट गए।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी वार किया। राहुल गांधी ने लोकसभा की बहस के दौरान पीएम मोदी को गले लगा लिया था।

जिस पर सीएम शिवराज ने कहां की प्रधानमंत्री के गले में जबरन नाटकीय ढंग से लिपट गए। उनके दिल और दिमाग में क्या था, वह बाहर आ गया। एक नेता ने अंगूठा उठाया, पूरे देश ने तुम्हारी आंखों के इशारे को देखा। कैसा कांग्रेस को अध्यक्ष मिला है, सोच कर तरस आता है। अमर्यादित आचरण करने वाली यह कांग्रेस देश की कहां गरीबी हटा पाई। लेकिन हमारी सरकार ने विकास किया। और अब हम देश से गरीबी पूरी तरह से हटा देंगे।

छतरपुर जिले में आज पहुंचेगी यात्रा

सीएम की यात्रा गुरुवार को पन्ना से छतरपुर जिले में सुबह 11.30 बजे जिले में पहुंचेगी। महाराजपुर में सभा के बाद समाप्त होगी। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से भोपाल रवाना होंगे।

 

Previous articleटीटी नगर थाने गिरफ़्तारी देने आज पहुचंगे – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
Next articleभारतीय पूर्व कप्तान धोनी परिवार सहित प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा के रिसेप्शन में शामिल